चांडिल/ Afroj Mallick मोहर्रम के नवमी के दिन कपाली हासांडुगरी इमामबाड़ा के आस- पास की जर्जर सड़क और उस पर जमा पानी की वजह से स्थानीय महिलाओं और छोटे- छोटे बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है.

विज्ञापन
आपको बता दें आज मोहर्रम की नवमी है और अकीदतमंदों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है है. लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर त्योहार के समय भी मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी क्यों की जाती है.

विज्ञापन
