कपाली/ Afroz Mallik नगर परिषद क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना घटी, जहां करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई. घटना कपाली के मेरी इंग्लिश स्कूल रोड पर मिन्नत दुकान के समीप लगे ट्रांसफार्मर के पास की है. स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर परिषद को सूचित किया, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और गाय के शव को हटाने का काम शुरू किया.


विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए बिजली व्यवस्था की जांच कर आवश्यक मरम्मत की जाए. उधर गाय के मालिक का रो- रो कर बुरा हाल है और मुआवजा को लेकर नगर परिषद को गाय को वहां से हटाने नहीं दिया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
