सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत एशियन स्कूल के समीप शनिवार देर रात बाईक सवार युवकों ने जैद खान उर्फ़ प्रिंस (20) वर्ष को गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि तीन की संख्या में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना की चश्मदीन रूबी बीवी ने बताया कि सूरज, इरफ़ान और अफरीदी नामक युवकों ने उनसे रंगदारी की मांग की थी नहीं देने पर शनिवार को उनसे मिलने आए जैद खान उर्फ़ प्रिंस को गोली मार दी. रूबी ने बताया कि अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग की जिसमें एक गोली जैद के पेट में लगकर निकल गई. हालांकि युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. बताया जाता है कि युवक वोल्टास में एसी मैकेनिक है और टाटा मुख्य अस्पताल में ही काम करता है. युवक रूबी के घर क्यों गया था इस सवाल के जवाब में रूबी ने स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दिया.
सूत्रों की माने तो रूबी बीवी अनैतिक कारोबार करती है. इस घटना के पीछे यही कारण है. हालांकि रूबी ने अपने बयान में अपराधियों को गौ- तस्कर बताया है. सूत्र बताते हैं कि रूबी बीवी भी कहीं न कहीं अवैध कारोबार में लिप्त है और यह अपराधियों को नागवार गुजर रहा था.
हैरानी की बात ये है कि पुलिस को घटनास्थल से किसी प्रकार के साक्ष्य नहीं मिले हैं जिससे शक की सुई रूबी बीवी की ओर घूम रही है. वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
बाईट-
आफताब सिद्दीकी (स्थानीय जनप्रतिनिधि)

