सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान दो मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण कर बनाये गए दर्जनों दुकानों को हटाया गया और कई जगह बुलडोजर चलाया गया.

जानकारी के अनुसार कपाली क्षेत्र की दोनों ही मुख्य सड़कें रोजाना भारी भीड़भाड़ और यातायात दबाव वाली हैं. दुकानदारों द्वारा मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से दुकानें और ठेले लगाए गए थे, जिससे आवागमन में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही थी. नगर परिषद ने पहले ही नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और सड़क पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि यातायात व्यवस्था सामान्य रह सके और स्थानीय लोगों को परेशानी न हो.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
