चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो रोड पेट्रोल पंप के समीप सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार लाल रंग की कार अनियंत्रित होकर पलट गई. कार का नंबर JH05U- 7624 बताया गया है. हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.


विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में कुछ युवक सवार थे और हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. कार के अंदर से बियर की खाली बोतलें, डिस्पोजल ग्लास और सिगरेट के पैकेट मिले हैं. माना जा रहा है कि युवकों द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण हादसा हुआ होगा, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और युवकों की पहचान के साथ- साथ हादसे के असल कारणों का पता लगाने में जुट गई है.

विज्ञापन
