कांड्रा/ Bipin Varshney हनुमान मंदिर प्रांगण के नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में शनिवार को विशेष सजल एवं पूजा- अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है और ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन
मंदिर समिति के अनुसार यह कार्यक्रम दुर्गा प्रसाद अग्रवाल एवं देवदत्त अग्रवाल के सहयोग से संपन्न हो रहा है. आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता शीतला का आशीर्वाद प्राप्त करें.
कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. पूजा- अर्चना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आयोजन को सफल बनाने की व्यापक व्यवस्था की गई है.
Video

विज्ञापन
