कांड्रा/ Bipin Varshney सरायकेला जिले का कांड्रा- चांडिल मार्ग लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है. बुधवार देर शाम कलिया ढाबा के पास सड़क पर बने गड्ढों के कारण एक बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सड़क से हटाया और तत्काल मदद के लिए आगे आए. दिलीप पोद्दार ने एंबुलेंस और कांड्रा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी.

विज्ञापन
घायल युवक की पहचान शशोधर कुमार के रूप में हुई है, जो बीरबांस के अस्थाई निवासी हैं. उन्हें एंबुलेंस के जरिए तुरंत जमशेदपुर अस्पताल भेजा गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर गड्ढों की भरमार है, जिससे प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. सड़क की बदहाल स्थिति अब आम लोगों की जान के लिए खतरा बन चुकी है, जिससे जनाक्रोश भी बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन
