सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने शुक्रवार को सनमत संस्था द्वारा संचालित एवं समाज कल्याण विभाग से पोषित कल्याण अस्पताल, कुचाई में एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह सेवा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुनः शुरू की गई है.

ज्ञात हो कि विगत तीन वर्षों से कल्याण अस्पताल, कुचाई में एम्बुलेंस का संचालन बाधित था. उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर इसे पुनः प्रारंभ किया गया है, जिससे अब मरीजों को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी.
इस अवसर पर उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि नेत्र, दंत एवं एनसीडी क्लीनिक के लिए आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है. साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि आवश्यकता पड़ने पर एम्बुलेंस सेवा का उपयोग करें और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ उठाएं.
इस मौके पर सनमत संस्था के पदाधिकारी एवं कल्याण अस्पताल के प्रबंधक मौजूद थे. एम्बुलेंस सेवा पुनः शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
