सरायकेला/ Pramod Singh जिला मुख्यालय, सीनी, माहलिमोरुप, राजनगर, बागरायडीह व आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों में आस्था एवं भक्ति के साथ शक्ति की देवी माता काली की विधिपूर्वक पूजा- अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई.

सीनी बाजार स्थित काली मंदिर में सोमवार की रात सैकड़ो श्रद्धालुओं ने माता काली की पूजा- अर्चना कर बलिपूजन किया. पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंहदेव ने बताया कि सोमवार की रात से लेकर सुबह 8:00 बजे तक लगभग दो हजार से अधिक बकरे का बलिपूजन किया गया. बुधवार दोपहर 12 बजे तक पूजा अर्चना के बाद ही विसर्जन होगा. सीनी के एकता काली मंदिर व रेलवे कॉलोनी स्थित काली मंदिर में आस्था और भक्ति के साथ माता काली की पूजा- अर्चना किया गया.

पूजा समिति के अध्यक्ष जमींदार घराने के मनोज कुमार सिंहदेव ने बताया 130 वर्ष पूर्व तत्कालीन जमींदार जितेंद्र सिंहदेव एवं ईश्वरी प्रसाद सिंहदेव ने सीनी में काली पूजा का शुभारंभ किया था. पूजा का शुभारंभ पुआल की झोपड़ी से आरंभ किया गया था इसके बाद पक्का मंदिर बनाया गया. अब यहां दक्षिण भारतीय मंदिर के तर्ज पर भव्य काली मंदिर का निर्माण किया गया है. माता काली पूजा को लेकर क्षेत्र में भक्ति, उत्साह व हर्ष का माहौल है. चारो ओर रंग- बिरंगी आकर्षक लाइट सजाया गया है.
वही सरायकेला में सरकारी पूजा सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति ने पूजा- अर्चना कर क्षेत्र वासियों के लिए सुख- समृद्धि की कामना की.

