आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai फुटबॉल मैदान स्थित सार्वजनिक काली पूजा कमेटी द्वारा इस वर्ष भी काली पूजा का आयोजन भव्य रूप में किया जा रहा है. रविवार को पूजा पंडाल का भूमि पूजन विधिवत तरीके से संपन्न हुआ. इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे.

भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व लोक अभियोजक जयप्रकाश, जमशेदपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजित कुमार अंबष्ठ, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार बीबी सिंह, जितेंद्र सिंह, किशन शर्मा, राजेश कुमार मुन्ना, रुद्र प्रताप महतो, देवव्रत घोष, कमेटी अध्यक्ष बुबु दत्ता, संरक्षक अंजन दास, महासचिव अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष मानिक दास, उपाध्यक्ष सुनील सिंह सहित कार्यकारिणी सदस्य रतन गोप, गोपाल दास, झंटू दास, अंजन सिंहा, अजय सिंह, रवि शंकर पासवान, दिलीप साव, अशोक घोष और पुजारी बाबू पंडित आदि उपस्थित थे.
इस वर्ष कमेटी की ओर से एक आकर्षक और काल्पनिक थीम पर आधारित पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा. पंडाल का उद्घाटन 20 अक्टूबर की शाम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और आरके. सिन्हा द्वारा किया जाएगा. वहीं, काली पूजा के दिन यानी 22 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के लिए बालक भोज और वस्त्र वितरण जैसे सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा.
कमेटी के महासचिव नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक सौहार्द का प्रतीक बन चुका है. उल्लेखनीय है कि वर्ष 1972 से ही आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में काली पूजा का आयोजन निरंतर होता आ रहा है, जो अब क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है.

