सरायकेला: जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में बुधवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया. इस मेले में विभिन्न तकनीकी और गैर- तकनीकी पदों पर नियुक्ति के लिए कई कंपनियों ने भाग लिया.

जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि रोजगार मेला में रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, श्याम स्टील, अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, प्रधान कंस्ट्रक्शन, एलआईसी ऑफ इंडिया, युवा शक्ति फाउंडेशन, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज लिमिटेड, हरि ओम कास्टिंग, यूनिक सॉल्यूशन और बीएन महिंद्रा ट्रैक्टर्स सहित कुल 15 संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. इन कंपनियों ने शिफ्ट इंचार्ज, बॉलिंग डाइस ऑपरेटर, विटीएल ऑपरेटर, एचएमसी ऑपरेटर, विएमसी ऑपरेटर, ऑटो इलेक्ट्रीशियन, स्टोर कीपर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, टेलिकॉलर, सेल्समेन, डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट तकनीशियन, वेल्डर, हाउस कीपर, क्रेन ऑपरेटर और सर्विस मैकेनिक सहित कई पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया.
मेले में कुल 217 अभ्यर्थियों को सरायकेला- खरसावां और जमशेदपुर स्थित इकाइयों में नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया. जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा नियमित रूप से रोजगार मेला और रोजगार शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें भाग लेने की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है.
उन्होंने जिले के सभी रोजगार तलाश कर रहे युवाओं से अपील की कि वे भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों और भर्ती शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं.
रोजगार मेला में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो, वाईपी रवि प्रकाश सिंह, जिला नियोजनालय कर्मी सुरेंद्र रजक, सुजीत सरदार तथा सभी संस्थानों के एचआर मैनेजर उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
