सरायकेला/ Afroz Mallik झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति ने सरायकेला- खरसावां छात्र मोर्चा का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है. पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सुदामा हेंब्रम को जिला अध्यक्ष और मोहम्मद जब्बार हयात को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विज्ञापन
इस नई नियुक्ति के बाद झामुमो छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है. सभी ने संगठन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है. संगठन को उम्मीद है कि सुदामा हेंब्रम और जब्बार हयात छात्र हितों की प्रभावी आवाज बनेंगे और संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेंगे.

विज्ञापन
