सरायकेला/ Pramod Singh झामुमो नगर कमेटी की ओर से नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य के नेतृत्व में नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी का पार्टी में शामिल होने पर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया. कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल- मालाओं से उनका अभिनंदन किया और संगठन के प्रति एकजुटता का संदेश दिया.

नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य ने कहा कि मनोज चौधरी को पार्टी समर्थित उम्मीदवार बनाए जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया गया है. उन्होंने कहा कि मनोज चौधरी नगर क्षेत्र की जनता की सशक्त आवाज हैं. वे हर वर्ग के लोगों के सुख- दुख में खड़े रहते हैं और बिना समय देखे सहायता के लिए आगे आते हैं. यही जनसरोकार उनकी सबसे बड़ी ताकत है.
शंभू आचार्य ने दावा किया कि नगर की जनता इस बार मनोज चौधरी को विजयी बनाने का मन बना चुकी है. पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी.
इस अवसर पर मनोज चौधरी ने नगर कमेटी और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने कहा कि जब भी लोग उन्हें याद करेंगे, वे एक पैर पर खड़े मिलेंगे और क्षेत्र की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे.
कार्यक्रम में झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, अविनाश कवि, कृष्ण राणा, महेश महतो, सौरभ साहू, तपन कामिला, विक्की आचार्य, मनोज सिंह, सुमित रथ, अनूप साहू, अमित मोहंती, गौरांग दास, छोटेलाल साहू, विकास दरोगा समेत बड़ी संख्या में नगर कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

