सरायकेला/ Afroz Mallik झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति ने सरायकेला- खरसावां अल्पसंख्यक जिला समिति का औपचारिक विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है. यह निर्णय 18 जुलाई 2025 को जिला समिति द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर लिया गया.

केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जन्नत हुसैन को जिला समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सरवर आलम, मोहम्मद नौशाद और मोहम्मद मोहर्रम अंसारी को सौंपी गई है. वहीं, मोहम्मद अरशद को सचिव, गालिब सैयद खान को संगठन सचिव और सहजाद आलम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस विस्तार से जिले में संगठनात्मक मजबूती को एक नया आयाम मिलेगा. नव-नियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों को ईमानदारी, अनुशासन और समन्वय के साथ निभाने की अपेक्षा की गई है. इस घोषणा के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. सभी नए पदाधिकारियों को बधाइयों का सिलसिला जारी है.

