खरसावां: आरसीडी गेस्ट हाउस में रविवार को झामुमो जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि सरायकेला में जिला कार्यालय खोला जाएगा. इसके लिए जल्द ही भूमि का चयन कर सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर नए कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा.

बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए
-सरायकेला में जिला कार्यालय का निर्माण किया जाएगा.
– जिला समिति का विस्तार किया जाएगा और नौ वर्ग संगठनों का गठन किया जाएगा.
– प्रत्येक वर्ग संगठन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संगठन सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनयन होगा.
– जिला समिति की अगली बैठक 29 जून को ईचागढ़ में होगी.
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
बैठक में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, जिलाध्यक्ष सुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, गणेश माहली, सुधीर किस्कू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

