सरायकेला/ Pramod Singh झामुमो केंद्रीय कमेटी ने अविनाश कवि को झामुमो साहित्य एवं संस्कृति मोर्चा का सरायकेला- खरसावां का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है. अविनाश कवि की नियुक्ति की खबर से जिले के कलाकारों और संस्कृति कर्मियों में उत्साह है.

अविनाश कवि को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कलाकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. नवमनोनित अध्यक्ष अविनाश कवि ने झामुमो के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्मठता के साथ निभाएंगे. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कलाकारों के उत्थान और सम्मान की रक्षा करना है. साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने, प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे साहित्य और संस्कृति की समृद्ध विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे.

