सरायकेला: झारखण्ड राज्य बिजली निगम (JBVNL) में कार्यपालक अभियंता (सप्लाई), जमशेदपुर जीएम कार्यालय के तकनीकी पद पर कार्यरत विशेश्वर मरांडी को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. सिंहभूम कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा के आयुक्त के सचिव द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें सरायकेला नीलामवाद पत्र एवं निष्पादन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है.

इस पद के तहत विशेश्वर मरांडी अब सरायकेला जिले के बिजली उपभोक्ताओं पर दर्ज नीलामवाद पत्रों की कार्यवाही और राजस्व वसूली की प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाएंगे. वे सभी मामलों का विधि सम्मत निष्पादन भी सुनिश्चित करेंगे.
इस आदेश के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि बिजली निगम से संबंधित लंबित मामलों और बकाया राजस्व की वसूली की प्रक्रिया में तेजी आएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
