सरायकेला: प्राचीन शक्तिपीठ माता पाउड़ी पीठ और माता झुमकेश्वरी पीठ में गुरुवार को सरकारी स्तर पर नुआ खिया जंताल पूजा का आयोजन किया गया. यह पूजा परंपरागत तांत्रिक मतानुसार बलि पूजन विधि से की गई. पूजा में स्थानीय देउरी द्वारा विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया गया. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र कुमार महतो यजमान के रूप में शामिल हुए और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह ने भी पूजा- अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और उन्नति की मंगलकामना की.

ज्ञात हो कि सरायकेला में नुआ खिया जंताल पूजा की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे जिला प्रशासन द्वारा सरकारी खर्च पर आयोजित किया जाता है. इस वर्ष भी शक्ति स्वरूपा कुदरसाई पाउड़ी और देहूरीडीह स्थित मां झुमकेश्वरी पीठ में नुआ खिया जंताल पूजा संपन्न हुई. पूजा के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
इस अवसर पर भोला मोहंती, अविनाश कवि, सुदीप कवि, नीरज पटनायक, पंकज साहू, गणेश मोहंती, कुना सामण, तरुण भोल, विजेंद्र पटनायक और सुशांत महापात्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

