सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं और मांगें प्रस्तुत कीं. उपायुक्त ने सभी प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

जनता दरबार में मुख्य रूप से गम्हरिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 की महिलाओं ने मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत दर्ज की. इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन में अवरोध, चांडिल अंचल के कपाली क्षेत्र में भूमि सीमांकन और म्यूटेशन से जुड़ी समस्या, गम्हरिया प्रखंड में आयुष्मान भारत योजना से वंचित लोगों को जोड़ने के लिए विशेष पंचायत शिविर आयोजित करने की मांग, घोड़ा बाबा जाहेर स्थान (बोड़ाम) के द्वितीय चरण में सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र शुरू करने का अनुरोध और उत्क्रमित मध्य विद्यालय सानदावना में भवन, खेल मैदान एवं शौचालय निर्माण जैसी समस्याओं पर आवेदन दिए गए. सभी प्राप्त प्रतिवेदनों को अभिलेखित कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित किया गया है, ताकि इनका त्वरित और नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
