सरायकेला: मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं. डीसी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से बी.पी.एल. राशन कार्ड को अंत्योदय कार्ड में रूपांतरित करने, सरायकेला और कुकड़ू अंचल में भूमि की ऑनलाइन प्रविष्टि को पंजी–2 में दर्ज कराने, आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड–5 में नाली और सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत, तथा सरायकेला अंचल अंतर्गत वृद्धाश्रम के समीप सरकारी भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित मामले सामने आए. इसके अलावा कई अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए.
उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का प्रत्यक्ष समाधान, प्रशासनिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करना है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई कर निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
