सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लाभुकों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए.

लाभुकों ने पालना डैम के सौंदर्यीकरण, मंगलम सिटी में बिल्डर द्वारा बरती जा रही लापरवाही, भूमि संबंधी मुद्दों सहित वृद्धा पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं में लंबित लाभांकन से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की.
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी आवेदन से संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
