सरायकेला: समाहरणालय कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया गया. जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं.


उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, राशन कार्ड में नाम विलोपित होने, कुकड़ू प्रखंड में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने, नीमडीह प्रखंड के नव-निर्मित आदिवासी कला केंद्र की लंबित राशि भुगतान, चांडिल प्रखंड के चौका-खूँटी क्षेत्र में खातियानी जमीन पर वाद लंबित होने के बावजूद जबरन निर्माण और मारपीट की शिकायत, राशन कार्ड नाम सुधार तथा आयुष्मान कार्ड निर्माण जैसे मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रकरण की सुसंगत जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएं. उन्होंने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है और अधिकारियों को संवेदनशीलता तथा जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
