सरायकेला/ Pramod Singh शनिवार देर रात सरायकेला मंडल कारा में एसडीओ निवेदिता नियती और एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में औचक छापेमारी की गई. इस कार्रवाई से कैदियों में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन
छापेमारी दल में सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह, सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार, सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे. छापेमारी के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बैरकों की सघन जांच की गई.
एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि छापेमारी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई थी. यह कार्रवाई देर रात करीब 9:00 बजे शुरू हुई जो करीब रात के 10:30 बजे तक चला.
देखें video

विज्ञापन
