सरायकेला/ Pramod Singh प्रखंड के जगन्नाथपुर गांव में पांच दिवसीय माता मनसा पूजा का समापन भक्ति और उल्लास के माहौल में हुआ. विधिपूर्वक पूजा- अर्चना और शोभायात्रा के बाद भक्तों ने माता मनसा की प्रतिमा का जलाशय में विसर्जन किया. इस दौरान पूरे क्षेत्र में “आसछे बोछोर आबार एशो मां” और “जय माता मनसा” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालु माता के गीतों पर झूमते नजर आए.

मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 1954 से जगन्नाथपुर में परंपरागत रूप से माता मनसा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. यहां की ख्याति दूर-दराज़ क्षेत्रों तक फैली हुई है. मान्यता है कि माता मनसा की सच्चे मन से पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है. इस वर्ष दो अक्तूबर को घटबारी कार्यक्रम के साथ पूजा की शुरुआत हुई थी. तीन अक्तूबर को मन्नत अनुसार बलि पूजन के बाद सैकड़ों भक्तों ने माता मनसा की आराधना की.
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत ओडिशा की प्रसिद्ध नाट्य मंडली पंचशखा गणनाट्य ने “मो कहाणी रे तोहरी ना” और “तो बिना मो सपनो ओधा” नामक ओड़िया सामाजिक नाटक का मंचन किया. कलाकारों ने समाज और आधुनिक जीवन पर आधारित प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
