सरायकेला: सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस युवा इकाई का प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया. इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस युवा इकाई के राष्ट्रीय कार्डिनेटर आजाद सिंह ने मीडिया को संबोधित किया.

आजाद सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) द्वारा झारखंड प्रदेश में संगठनात्मक चुनावों की घोषणा की गई है. यह चुनाव ब्लॉक, विधानसभा, जिला एवं राज्य स्तर पर कराए जाएंगे.
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन अभियान: 27 जून से 03 जुलाई तक. आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि: 27 जून से 04 जुलाई तक. नामांकन अंतिम रूप देने की तिथि: 09 जुलाई. चुनाव में भाग लेने के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष और IYC की सदस्यता होना अनिवार्य. आजाद सिंह ने कहा कि इस चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से ईमानदार, कर्मठ एवं समर्पित युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाना, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है.

