सरायकेला/ Pramod Singh अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी यानी जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में जल महोत्सव पखवाड़ा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण. सुरक्षित पेयजल. स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के प्रति लोगों को जागरूक करना था.

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. इस अवसर पर उन्होंने लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय के नियमित उपयोग. स्वच्छता. जल संरक्षण और जल संचयन के प्रति लगातार जागरूकता फैलाना जरूरी है.

उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा. महिला सशक्त होगी तो परिवार. समाज और राष्ट्र के विकास को भी गति मिलेगी.
उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने क्षेत्रों में अन्य महिलाओं को भी सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.
इस अवसर पर यह भी बताया गया कि जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत यह अभियान 8 मार्च से 22 मार्च 2026 तक प्रखंड. पंचायत. ग्राम और जिला स्तर पर चलाया जाएगा. इसके तहत जल संरक्षण. जल गुणवत्ता. स्वच्छता जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जल सहिया. बैंक सखी और महिला जनप्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

