सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार को जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में गम्हरिया और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा तथा बुरूडीह में औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान अवैध रूप से बालू परिवहन करते वाहन संख्या JH05AG- 9312 को जब्त कर थाने में सुपुर्द किया गया. वाहन के मालिक और चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है.

जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन और परिवहन की गतिविधियों पर किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी. इस पर निरंतर कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में बिना लाइसेंस या वैध कागजात के किसी भी प्रकार का खनन और परिवहन पूर्णतः वर्जित रहेगा. लाइसेंसधारी वाहनों को केवल निर्धारित मार्ग और मात्रा का ही परिवहन करने की अनुमति होगी.
उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वाहन जब्ती के साथ प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. थाना स्तर पर नियमित गश्ती और जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध खनन या परिवहन की जानकारी हो तो तुरंत जिला प्रशासन या संबंधित थाना को सूचित करें ताकि दोषियों पर त्वरित कार्रवाई हो सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
