सरायकेला/ Bipin Varshney जिला उपायुक्त अवैध खनन और परिवहन पर लगाम कसने के लिए लगातार माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक कर दिशा-निर्देश दे रहे हैं. लेकिन खनन विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में है. विभाग सिर्फ औपचारिकता पूरी करता दिख रहा है. इसकी चर्चा आमजन चौक- चौराहों पर खुलेआम करते सुने जा रहे हैं.

लोगों का कहना है कि सड़कों पर दिन- रात ओवरलोड और बिना तिरपाल ढके बालू लदे हाइवा धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं. बालू सप्लायर बेखौफ होकर अवैध सप्लाई कर रहे हैं. नाम न बताने की शर्त पर कुछ सप्लायरों ने कहा कि जब भी खनन विभाग की टीम जांच के लिए निकलती है, इसकी सूचना पहले ही खनन माफियाओं को मिल जाती है. इसके बाद कुछ गाड़ियों के नंबर विभाग को उपलब्ध करा दिए जाते हैं जिनमें पूरे कागजात रखे जाते हैं. विभाग इन्हीं गाड़ियों की औपचारिक जांच कर खाना-पूर्ति कर लेता है.
ताजा मामला सोमवार सुबह एसएम. धर्मकांटा, कांड्रा का है. यहां हाइवा न तो तिरपाल से ढकी थी और न ही चालक के पास किसी तरह का वैध दस्तावेज था. इस संबंध में जब खनन विभाग के अधिकारियों से संपर्क की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
