सरायकेला: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर तथा अधीक्षक, उत्पाद सौरभ तिवारी के पर्यवेक्षण में उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को आरआईटी. थाना क्षेत्र के भुआ जंगल और पार्वतीपुर नदी तटवर्ती क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और भंडारण के विरुद्ध छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान 90 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई और मौके पर 500 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया. अड्डा संचालक मौके से फरार रहे. उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आगे की कार्रवाई व गिरफ्तारियों के लिए तलाशी जारी है.
अधीक्षक, उत्पाद सौरभ तिवारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर सघन निगरानी एवं आकस्मिक छापेमारी जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब निर्माण या बिक्री की किसी भी सूचना को नजदीकी थाना या जिला नियंत्रण कक्ष को दें, जिससे त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
