सरायकेला/ Pramod Singh सदर अस्पताल में गुरुवार को मासिक दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह ने की. इस दौरान जिले भर से आए 71 दिव्यांगजनों की जांच की गई और उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई गई.

अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अजीत टुडू ने 26 मरीजों की जांच की. नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पीएम बाड़ा ने 11 रोगियों की जांच की. ईएनटी विशेषज्ञ डॉ प्रदीप कुमार ने 10 मरीजों का उपचार किया. मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ शालिनी कुमारी ने 16 मरीजों की जांच की. वहीं डॉ बरियल मार्डी ने थेलेसिमिया के 2 मरीजों का परीक्षण किया. डॉक्टर उमेश रजक ने सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित 6 दिव्यांगजनों की जांच की.
शिविर में आए दिव्यांगजनों ने जांच सुविधा और चिकित्सकों की मौजूदगी पर संतोष जताया. इस पहल को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के लिए राहतकारी कदम माना जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
