सरायकेला: गुरुवार को उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), उप स्वास्थ्य केंद्र (SHC) एवं अनुमंडलीय अस्पताल (BPHU) के निर्माण कार्यों की प्रगति, व्यय की स्थिति (Expenditure) एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई.

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करें, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर पहुंच सके. प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए. विभागीय समन्वय को और प्रभावी बनाया जाए ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति बनी रहे. स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके.
उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वास्थ्य अवसंरचना से संबंधित योजनाएँ तभी सार्थक होंगी जब उन्हें निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए. इस संदर्भ में सभी कार्यपालक अभिकरणों को यह निर्देश दिया गया कि वे कार्य में तेजी लाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में सिविल सर्जन, विभिन्न कार्य एजेंसियों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी ऑनलइन उपस्थित रहे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
