सरायकेला/ Pramod Singh स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरायकेला में प्रखंड स्तरीय आयुष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया.

शिविर का नेतृत्व डॉ. सोनाली प्रगति ने किया. इस दौरान विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित करीब 170 मरीजों की जांच कर उन्हें होम्योपैथिक पद्धति से दवाइयां दी गईं. साथ ही मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार जरूरी परामर्श भी दिया गया.
इस अवसर पर डॉ. सोनाली प्रगति ने बताया कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति एक सुरक्षित और प्रभावी इलाज प्रणाली है, जिसमें दवाइयों के दुष्प्रभाव की संभावना बहुत कम होती है. उन्होंने कहा कि इस पद्धति से बीमारी का उपचार धीरे-धीरे लेकिन जड़ से किया जाता है, जिससे मरीजों को स्थायी लाभ मिलता है.
शिविर के सफल संचालन में डॉ. अजीत कुमार, डॉ. गौरी माझी और राकेश साहू सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की अहम भूमिका रही. शिविर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई.

