सरायकेला/ Pramod Singh हर घर तिरंगा अभियान के तहत अशोका इंटरनेशनल स्कूल खरसावां में तिरंगा यात्रा और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई.


स्कूल के निदेशक सत्यनारायण प्रधान ने कहा कि अपने देश के प्रति अटूट प्रेम ही सच्ची ईश्वर आराधना है. वहीं, अध्यापक अबरार कुरैशी ने आजादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

कार्यक्रम में लोक कला मंच के कलाकारों ने राष्ट्रभक्ति से ओत- प्रोत प्रस्तुतियां दीं. हर घर तिरंगा थीम पर तैयार एक विशेष धुन पर विद्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो आसपास के गांवों से होते हुए वापस विद्यालय परिसर में समाप्त हुई.
इस अवसर पर शिक्षक, छात्र, स्थानीय ग्रामीण और लोक कला मंच के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन जीशान अली ने किया और वृक्षारोपण भी किया गया. पिनाकी रंजन, नीलम बाउरी, ग्रेस बारला, तनुश्री विश्वकर्मा और सरिता तिरिया ने भी देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम पर अपने विचार रखे.

