सरायकेला: जिले के गम्हरिया बाजार में इन दिनों मनसा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. सांपों की देवी मनसा माता की पूजा- अर्चना के लिए ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों तक के श्रद्धालु बाजार का रुख कर रहे हैं.

मनसा माता को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु पारंपरिक तौर पर बतख (हंस) की बलि चढ़ाते हैं. इसी कारण गम्हरिया बाजार में इन दिनों बतख की खरीदारी में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. प्रति हंस की कीमत चार सौ रुपये से आठ सौ रुपये तक पहुंच गई है. कुछ जगहों पर इसकी कीमत इससे भी अधिक बताई जा रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि मनसा पूजा में हंस की बलि अर्पित करने से देवी प्रसन्न होती हैं और सांपों से सुरक्षा प्राप्त होती है. इसके अलावा श्रद्धालु नारियल, फूल, कपड़ा और मिठाई जैसी वस्तुएं भी बाजार से खरीद रहे हैं. पूजा पंडालों की तैयारी भी जोर- शोर से चल रही है और पंडालों को सजाने में ग्रामीण युवा सक्रिय हैं.
बाजार के व्यापारी भी पूजा को लेकर काफी उत्साहित हैं. उनका कहना है कि हर साल मनसा पूजा के समय बतख, पूजा सामग्री और अन्य धार्मिक वस्तुओं की बिक्री में बढ़ोतरी होती है. इस बार कीमतें थोड़ी ज्यादा जरूर हैं लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
