सरायकेला: Rasbihari Mandal जिले के मुड़िया पंचायत भवन में गणेशाय: सेवा सदन के प्रयास और फ्लीटगार्ड फिल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड की सीएसआर पहल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर आरोग्यम आदित्यपुर की अनुभवी मेडिकल टीम की देखरेख में संपन्न हुआ.

शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. इस दौरान नेत्र जांच, महिला रोग विशेषज्ञ परामर्श, जनरल फिजिशियन परामर्श और त्वचा रोग जांच सहित विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं. चिकित्सकों ने ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक परामर्श और मार्गदर्शन दिया.
कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया लाखेंद्र हांसदा, कंपनी प्रतिनिधि सुशांत कुमार शेट्टी, उदय शर्मा और तपन दास ने संयुक्त रूप से किया.
शिविर में पंचायत क्षेत्र के लगभग 150 ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया. कार्यक्रम को सफल बनाने में फ्लीटगार्ड फिल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड की टीम, आरोग्यम आदित्यपुर की मेडिकल टीम तथा पंचायत प्रतिनिधियों चंदन महतो, जयप्रकाश महतो, भारत महतो, रूपेश महतो, गुड्डू दास, विजय महतो, केसब महतो, रामेश्वर नायक, छोटेलाल नायक, विजय पोद्दार सहित अन्य लोगों का योगदान रहा.

