सरायकेला/ Pramod Singh आगामी मोहर्रम पर्व को देखते हुए सरायकेला में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सरायकेला में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला समीर सवैया के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला गया.

फ्लैग मार्च सरायकेला के शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में निकाला गया.
फ्लैग मार्च के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया ने कहा मोहर्रम एक पवित्र पर्व है इसे प्रेम और भाईचारे के साथ मनाए. किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और प्रशासन का सहयोग करें. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की. सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ अथवा सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली किसी भी पोस्ट पर प्रशासन की सख्त नजर है. ऐसी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा करना तथा असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना है कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. फ्लैग मार्च में सरायकेला अंचल निरीक्षक नितिन कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर रामरेखा पासवान, सब इंस्पेक्टर अनीश कुमार समेत काफी संख्या में सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

