सरायकेला/ Pramod Singh जिले में होली के अवसर पर विधि- व्यवस्था बनाए रखने के लिए 4 मार्च को सभी देशी एवं कम्पोजिट शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी. जारी आदेश के अनुसार झारखंड राज्य बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के गोदाम, उत्पाद प्रपत्र-19, 19B, 20 के अनुज्ञप्ति परिसर, होटल, रेस्टोरेंट एवं बार सहित अन्य सभी उत्पाद अनुज्ञप्ति परिसर भी बंद रहेंगे.

विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने- अपने क्षेत्र में सभी लाइसेंसधारियों को बंदी का नोटिस तामिल कराना सुनिश्चित करेंऔर आदेश का कड़ाई से पालन कराएं. साथ ही अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्ती और छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें.

विज्ञापन
