सरायकेला/ Pramod Singh आगामी 05 सितंबर को मनाए जाने वाले ईद-मिलाद-उन-नबी त्यौहार को लेकर मंगलवार को तिरुलडीह थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने की.

बैठक में तिरुलडीह एवं चौड़ा अंजुमन कमिटी के प्रतिनिधि मौजूद थे. सभी ने मिलकर त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर सहमति जताई. थाना प्रभारी ने अपील की कि त्यौहार के दौरान सभी लोग आपसी भाईचारे और शांति को बनाए रखने में सहयोग करें.
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा की गई. थाना प्रभारी ने बताया कि त्यौहार के दिन कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे. पुलिस की टीम लगातार गश्त करेगी और विधि- व्यवस्था बनाए रखने पर निगरानी रखेगी. अंजुमन कमिटी के सदस्यों ने कहा कि त्यौहार को सफल और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. इस मौके पर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि ईद-मिलाद-उन-नबी का उद्देश्य शांति और भाईचारे को बढ़ावा देना है. उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग मिलजुल कर त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
