सरायकेला: जिले के समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी पर्व 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत, डीआरडीए निदेशक डॉ. अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार समेत विभिन्न विभागों और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में दुर्गा पूजा और विजयादशमी का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न हो. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पूजा पंडाल का सत्यापन किया जाए और मूर्ति विसर्जन के लिए निर्धारित तिथि एवं जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन अनिवार्य होगा. नगर निकायों को साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी पंडालों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्नि सुरक्षा उपकरण और सहायता केंद्र उपलब्ध कराने को कहा गया. महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग प्रवेश-निकास द्वार, अस्थायी शौचालय, पेयजल और नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था भी अनिवार्य बताई गई.
पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने बताया कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, दंगा- निरोधक वाहन और वाटर कैनन तैनात किए जाएंगे. भीड़ नियंत्रण के लिए फ्लैग मार्च, पेट्रोलिंग और मॉक ड्रिल की जाएगी. उन्होंने साफ कहा कि डीजे और अश्लील या उत्तेजक गीतों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और केवल धार्मिक व भक्ति गीत ही बजाए जाएंगे. अवैध शराब व नशीले पदार्थों पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी.
अंत में उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और दुर्गा पूजा व विजयादशमी का पर्व शांति, सुरक्षा और सौहार्द्र के साथ सम्पन्न हो.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
