सरायकेला/ Pramod Singh दुर्गा पूजा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार देर शाम सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार बाइक दस्ते के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के पूजा पंडालों का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को दिशा-निर्देश दिए.

थाना प्रभारी ने पंडालों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और आपातकालीन सेवाओं का भी जायजा लिया. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए शांति बनाए रखें.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह ने भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. उन्होंने विधि-व्यवस्था की स्थिति का आकलन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पुलिस की सक्रियता और निरीक्षण से पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना कर सकेंगे.
निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया गया कि सभी पंडालों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं.

