सरायकेला: दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले की पुलिस ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर आम जनता से विशेष अपील की है. पुलिस ने पंडाल भ्रमण के दौरान वाहनों का उपयोग कम करने, बच्चों पर विशेष नजर रखने और संदिग्ध व्यक्तियों या वस्तुओं की जानकारी तुरंत देने की अपील की है.

सुरक्षा दृष्टिकोण से पंडाल भ्रमण के समय कीमती सामान या गहनों के उपयोग से परहेज करने की भी सलाह दी गई है. खोए हुए बच्चों, बुजुर्गों या महिलाओं की सूचना तुरंत 112 नंबर पर देने की बात कही गई है. संदिग्ध वस्तु, बैग या खिलौना मिलने पर उसकी जानकारी तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी या पदाधिकारी को देने का आग्रह किया गया है.
पुलिस ने कहा है कि अपने घर और वाहनों की सुरक्षा के लिए लॉक सिस्टम का प्रयोग अवश्य करें और आपात स्थिति में जिले के नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9798302486 या डायल 112 पर संपर्क करें. दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
