सरायकेला/ Pramod Singh गेस्ट हाउस सरायकेला स्थित श्री श्री सनातनी दुर्गा पूजा कमेटी के वार्षिक पूजन उत्सव के तहत मां दुर्गा के भव्य पंडाल का उद्घाटन उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के साथ मां दुर्गा के दरबार में मत्था टेकते हुए जिले एवं राज्य की खुशहाली के लिए मंगल प्रार्थना की.

आयोजक कमेटी ने सनातनी परंपरा के तहत उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक का भव्य अभिनंदन किया. उपायुक्त और एसपी ने श्रद्धालुओं और बच्चों के साथ कुछ समय दुर्गा पूजा पंडाल में व्यतीत करते हुए सभी को पूजन उत्सव की शुभकामनाएं दीं.
इस अवसर पर सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, आयोजक कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष नवीन कुमार, संतोष कुमार, ललन कुमार पांडे, प्रशांत कुमार घोषाल, मनोज कुमार प्रधान, अमरनाथ तिवारी, जयप्रकाश नारायण पाठक, विनोद बिहारी प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे.

पूजा- अर्चना का विधिवत संचालन अयोध्या धाम से पधारे पंडित शांडिल्य पवन शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार के बीच किया गया. महासप्तमी की पूजा संपन्न कर भक्तों के साथ भव्य आरती का आयोजन भी किया गया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
