सरायकेला: जिले में इस बार सभी दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों ने अपनी क्षमता के अनुसार शानदार तैयारी की. उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के कुशल प्रशासनिक प्रबंधन के कारण पूजा उत्सव उल्लास और नागरिक सुविधा के साथ शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ. जिला शांति समिति के सदस्य सह अधिवक्ता ओम प्रकाश ने इसके लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों, आयोजकों और जनता का अभिनन्दन किया.

उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान मीडिया की सक्रियता भी उल्लेखनीय रही. इसी सक्रियता के कारण बाबा कुटी, आदित्यपुर-2 निवासी उमेश साहनी की पुत्री, जो भटककर रोड नंबर 32 दुर्गा पूजा पंडाल पहुंच गई थी और अपना नाम-पता नहीं बता पा रही थी, समय पर परिजनों से मिल सकी. ओम प्रकाश द्वारा दी गई सूचना पर डीसी और एसपी तुरंत सक्रिय हुए. मीडिया में समाचार चलने के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि युवती आरआईटी थाना में है और मात्र दो घंटे के भीतर उसे सुरक्षित परिवार को सौंप दिया गया.
आरआईटी थाना क्षेत्र में पहली बार आदित्यपुर नगर निगम की ओर से मूर्ति विसर्जन के लिए हाइड्रा और जेसीबी उपलब्ध कराया गया. नदी में अधिक पानी और बरसात से घाट पर फिसलन की स्थिति के बीच, हाइड्रा से सुरक्षित तरीके से विसर्जन सम्पन्न हुआ.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
