सरायकेला: Pramod Singh नगर क्षेत्र के इंद्रटांडी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रभात कुमार सतपति ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा. इस दौरान पिछले वर्ष की कमिटी द्वारा सभी सदस्यों के समक्ष लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और नई कमिटी का गठन किया गया.

नई कमिटी में पार्थ सारथी आचार्य को अध्यक्ष तथा राज बागची को सचिव के रूप में चयनित किया गया. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सनद कुमार आचार्य, जितेंद्र कुमार आचार्य, बबन कुमार सिंह, देवराज षड़ंगी और प्रभात सतपति को चुना गया. सह सचिव पद पर मलय कुमार आचार्य, जगबंधु आचार्य और राजरंजन दे का चयन हुआ. रंजीत कुमार आचार्य को कोषाध्यक्ष और तपन कुमार आचार्य को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया.
पूजा कमिटी की एडवाइजरी कमिटी में ताराचंद्र राणा, दिलीप आचार्य, गिरिजा शंकर दुबे, मनोज मिश्रा, आरतो दास, शांतनु सतपति, दिलीप पति, गुरु पाणिग्रही और माधव पति को शामिल किया गया.
इसके अलावा शिंकु पाणिग्रही, सनद कुमार आचार्य, छोटू आचार्य, राजू षड़ंगी, राजा षड़ंगी, वापी षड़ंगी, दीपक षड़ंगी और प्रकाश कुमार आचार्य समेत 50 नए सदस्य जोड़े गए. बैठक में बड़ी संख्या में पूजा कमिटी के सदस्य उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
