सरायकेला: नवरात्र के षष्ठी तिथि पर ऊं सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हंसाऊड़ी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह दुर्गा मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं समाजसेवी जलेश कवि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

मौके पर मनोज चौधरी ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान है, जो हमें जोड़ने का काम करता है. पर्व त्योहार के जरिए हमारी पीढ़ी को सीखने और समझने का अवसर मिलता है. दुर्गा पूजा में मां शक्ति की पूजा की जाती है और शक्ति से ही सृष्टि का संचार हुआ है. हमारे पूर्वजों ने त्योहार को लेकर एक संदेश दिया है, जिसके पीछे कारण यह है कि त्योहार जीवन में उमंग भरते हैं. यह शक्ति उपासना का पर्व है, जो जन-जन को जोड़ने का कार्य करता है.
उन्होंने कहा कि त्योहार शांति, एकता और सद्भावना के साथ मनाएं ताकि झारखंड राज्य और भारत नई ऊंचाइयों पर पहुंचे. उन्होंने समस्त देशवासियों को दुर्गापूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी.
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य पुजारी गोपाल होता, कमेटी के अविनाश कवि, नीरज पटनायक, रुपेश मिश्रा, उज्जवल समाज, रितेश दुबे, जीवन कवि, गणेश मोहंती, गौतम मोहंती, लीलू मोहंती, मिकु पति, चिकी पति, विक्की सामल, रिशु त्रिपाठी, अजय कवि, सुमन होता, मंटू मोहंती मुख्य रूप से मौजूद रहे.

