सरायकेला/ Pramod Singh आश्विन माह के प्रतिपदा तिथि पर सोमवार को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के शारदीय नवरात्र पूजन उत्सव का शुभारंभ हो गया. इस अवसर पर माता के भक्तों द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर उपवास व्रत रखते हुए घरों में विधि- विधान के साथ कलश स्थापना कर मां दुर्गा के शारदीय नवरात्र पूजन उत्सव का शुभारंभ किया गया. प्रथम दिवस पर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई.

इसी क्रम में सरायकेला के गेस्ट हाउस में लगातार दूसरी बार श्री श्री सनातनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित की जा रही मां दुर्गा के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर प्रतिपदा तिथि पर कलश यात्रा निकाली गई. महिलाओं एवं बालिकाओं ने पवित्र जल भर कलश के साथ कलश यात्रा करते हुए गेस्ट हाउस बाबा महादेव शिव मंदिर पहुंची. अयोध्या धाम से पधारे पंडित पवन शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कराई गई. समिति की ओर से बतौर यजमान अशोक मिश्रा सपत्नीक द्वारा पूजा अर्चना की गई.
इस अवसर पर समिति के सभी अधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे. बताया गया कि तैयार हो रहे पंडाल में मां दुर्गा के विराजमान होने के पश्चात आगामी 28 सितंबर को बेलवरण के साथ मां दुर्गा का आह्वान कर महाषष्ठी की पूजा कर सार्वजनिक पूजन उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा. समिति के संतोष कुमार, अमरनाथ तिवारी, जयप्रकाश नारायण पाठक, पवन कुमार सिन्हा, नवीन कुमार, अवध किशोर सिंह, दयानंद प्रसाद, कैलाश पोद्दार सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष महासप्तमी की पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. महाष्टमी पर देश भक्ति आधारित आर्केस्ट्रा, महानवमी पर कन्या पूजन के साथ जागरण और विजयादशमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
