सरायकेला/ Pramod Singh जिला परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का असर जिले में दिखने लगा है. चालू सत्र के प्रथम तिमाही में जिले के 1600 लोगों ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया है.

जिला परिवहन पदाधिकारी ने दी जानकारी.
जिला परिवहन पदाधिकारी भवानी शंकर ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस रहने से दुर्घटना होने पर पीड़ित को इसका लाभ प्राप्त होता है.
हिट एंड रन मामले में 30 पीड़ित को मिला मुआवजा.
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि बीते वित्तीय सत्र में जिले में 66 हिट एंड रन के मामले संज्ञान में लाए गए थे. इनमें 30 मामलों में पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जा चुका है. जबकि 34 मामलों को मुआवजा भुगतान के लिए अग्रसारित कर दिया गया है.
घायल को अस्पताल पहुंचने वाले को दिया जाता है प्रोत्साहन.
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सरकार की ओर से सड़क पर पड़े घायल मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचने वाले व्यक्तियों के लिए भी प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की गई है. इसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल मरीज को अस्पताल पहुंचने वाले व्यक्ति को 7000 रुपया प्रोत्साहन राशि के रूप में देने का प्रावधान है.

