सरायकेला: सड़क सुरक्षा एवं राजस्व संग्रहण को लेकर परिवहन विभाग द्वारा शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया. डीटीओ गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में सरायकेला थाना क्षेत्र के तीतीरबिल्ला पुल के समीप वाहन जांच अभियान संचालित किया गया.


अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल ₹76,250 की वसूली की गई. साथ ही वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग से बचने, अतिरिक्त लाइट्स का उपयोग नहीं करने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया. जांच के क्रम में भारी मालवाहक वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गई. ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग एवं बिना वैध कागजात के वाहन परिचालन पर सख्त निर्देश दिए गए.
इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य भी मौजूद रहे. विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

