सरायकेला: गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के नेतृत्व में कांड्रा चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से वाहनों की सघन जांच की गई.

विज्ञापन
जांच के दौरान वाहनों के इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट सहित अन्य आवश्यक कागजातों की विस्तृत जांच की गई. मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओं के उल्लंघन पर मौके पर ही कुल 45 हजार 800 रुपए का जुर्माना वसूला गया.
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, नियमों का पालन कराना एवं वाहन चालकों में ट्रैफिक के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित दस्तावेज़ों को अद्यतित रखें और यातायात नियमों का पालन करें.

विज्ञापन
