सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला- खरसावां जिले में 2000 से अधिक मालवाहक गाडियां डिफाल्टर है. इनपर 3 करोड़ से अधिक रुपया का बकाया है. एक सप्ताह के अंदर बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर जिला परिवहन विभाग की ओर से उक्त सभी वाहनों के मालिकों पर कार्रवाई किया जाएगा.

जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय में पंजीकृत 2009 मालवाहक गाडियां डिफॉल्टर हो चुकी हैं. इनका मार्ग कर कलबाधित हो चुका है. इन वाहनों पर 3 करोड़ 29 लाख रुपया बकाया है. रोड टैक्स का टाइम बॉन्ड समापत हो चुकी उक्त वाहनों में ट्रैक्टर और ट्रक सहित अन्य मालवाहक वाहन शामिल है. टाइम बॉन्ड समापत होने के बावजूद भी उक्त गाड़ियों का परिचालन जिला की सड़कों पर धड़ल्ले से किया जा रहा है. डीटीओ ने कहा की डिफॉल्टर हो चुके वाहनों के मालिक द्वारा 7 दिनों के अंदर रोड टैक्स को अपडेट नहीं किया जाता तो मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई किया जाएगा.

